जानें लड़कियां क्यों करती है अपने से ज्यादा उम्र के पुरूषों को Date?

0

Date: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको अपने हम उम्र की जगह अपने से बड़े लोगों के साथ दोस्ती ज्यादा पसंद आई हो, शायद हुआ होगा। केवल दोस्ती में ही नहीं, अगर किसी सीरियस रिलेशनशिप की बात करें तो कई ऐसी लड़कियां (girls) होंगी, जिन्होंने अपने उम्र से बड़े उम्र वाले पार्टनर चुने हैं। ऐसे बहुत से कपल्स होंगे जिनमें पार्टनर के बीच उम्र में काफी अंतर हो। एक सर्वे में पाया गया है कि अक्सर लड़कियों (girls) को उनकी उम्र के यंग और डयूड लड़कों की जगह बड़ी उम्र वाले पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं।

इन अभिनेत्रियों को भी भाएं ज्यादा उम्र के पुरूष

इसका उदाहरण हमारे बॉलीवुड के कई फेमस कपल भी हैं जैसे कि सैफ अली खान- करीना कपूर खान, शाहिद कपूर- मीरा राजपूत और इनके अलावा भी बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जिनके बीच उम्र का बड़ा अंतर है। ऐसा नहीं है कि केवल लड़कियों के साथ ही ऐसा होता हो, बल्कि कई लड़कों की भी अपने पार्टनर के रूप में बड़ी उम्र की लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। बॉलीवुड में इसके भी कई उदाहरण मौजूद हैं जैसे कि अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन.

Also Read: यदि आप भी कर रहे है Oral Sex, तो जान लें ये जरूरी बातें

शोध में सामने आयी ये वजह

इस बारे में बैंगलौर के मनोचिकित्सक और बिहेवियर एक्सपर्ट आर एल्फर्ड का कहना है, “ कई कपल्स में ये देखा गया है कि उम्र में लंबे गैप होने के साथ- साथ उनके बीच बाॅडिंग बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा एक लड़की का अपने से बड़ी उम्र के लड़के को चुनने के पीछे और भी कई कारण होते हैं जैसे कि उसका अधिक मैच्योर होना, करियर में सेट होना, जिम्मेदारियों को निभाना और केयरिंग नेचर होना आदि।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More