खेसारीलाल यादव और एक्ट्रेस रानी का नया गाना ‘सईया के रोटी’ हुआ वायरल, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिग कलाकारों में से एक मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव साथ अपने गानों के लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

0

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिग कलाकारों में से एक मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव साथ अपने गानों के लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके गाने हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सईया के रोटी’ (Saiyan ke Roti) का वीडियो यूट्यूब (Youtube video) पर रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने में एक्ट्रेस रानी के साथ खेसारीलाल की शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

देखें वीडियो:

भोजपुरी गाना ‘सईया के रोटी’ को एस4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। खेसारी लाल यादव का यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री रानी और खेसारी लाल अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों के दिलों को जीतते नजर आ रहे हैं।

https://youtu.be/LNa3ZFiRO5k

खेसारी लाल यादव जल्द ही फिल्म ‘आशिकी’ में नजर आने वाले हैं:

बता दें खेसारी लाल यादव जल्द ही फिल्म ‘आशिकी’ में नजर आने वाले हैं। फ़िल्म में खेसारी लाल के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं, निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा व पदम सिंह हैं। इस फिल्म के बारे में खुद खेसारी लाल यादव ने बताया था कि ‘आशिकी’ एक प्रेम कहानी है, जो जातिवाद के कारण दम तोड़ने लगता है, लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए वे ऐसा करते हैं, जो मिसाल बन जाता है।

 

यह भी पढ़ें: कंगना ने कहा 1947 में मिली आजादी ‘भीख’ थी, वरुण गांधी बोले- इस सोच को पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More