BJP ने AAP पर लगाया ‘किसानों के साथ अन्याय’ करने का आरोप

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की ओर से लगातार किसानों के बीच जनजागरण मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को जगतपुर और वजीराबाद क्षेत्र के गांवों में ‘खाट पर चर्चा’ और ‘किसान पंचायत’ आयोजित कर किसानों से संवाद किया गया।

इस दौरान किसानों को, नए कृषि कानूनों से होने वाले फायदे गिनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि किसानों के साथ केजरीवाल सरकार अन्याय कर रही है।

इस दौरान उपस्थित किसानों ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा न किए जाने के कारण वे केंद्र सरकार की सुविधाओं से भी वंचित हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अब जबकि मोदी सरकार कृषि बिलों के माध्यम से दिल्ली और देश के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है तो उसमें भी आम आदमी पार्टी सरकार को तकलीफ हो रही है।

Adesh Kumar Gupta.
आदेश कुमार गुप्ता

‘6 सालों से किसानों की सुध नहीं ली AAP ने’-

आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले 6 वर्षो में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के किसानों की सुध नहीं ली, लेकिन देश के किसानों के हित की बात करने का तमाशा कर रही है।

farmer

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों को किसान का दर्जा नहीं दे रही है। किसान के दर्जे का अर्थ है उन्हें सिंचाई की सुविधा, पूरा पानी व सस्ती बिजली मिले एवं ट्रैक्टर तथा अन्य कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी मिले, जैसे अन्य राज्यों में मिलती है।

यह भी पढ़ें: नए कृषि कानून पर बरसीं सोनिया गांधी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: कृषि कानून के विरोध पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- बिचौलियों के दलाल की तरह काम कर रहा विपक्ष

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More