धनतेरस Special : जानिये कब हैं शुभ मुहूर्त, किन बातों का रखें ख्याल

0

आज धनतेरस का पावन पर्व हैं। धनतेरस के साथ ही त्योंहारों का सिलसिला शुरु हो जाता हैं। धनतेरस के दिन के साथ ही खरीददारी शुरु होती हैं। माना जाता हैं कि धनतेरस के दिन की गई खरीददारी से घर में धन का आभाव नहीं होता हैं। आइये धनतेरस के खास मौके पर आपको बताते हैं खास मुहूर्त और धनतेरस से जुड़ी कई जानकारियां जिससे पूरे वर्ष आपके घर में धन की वर्षा होती रहीं हैं।

मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है

धनतेरस, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। माना जाता है इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धन्वन्तरी देव की उपासना की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन सम्पन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मूल्यवान धातुओं का और नए बर्तनों व आभूषणों का क्रय करते हैं और उन्ही बर्तनों तथा मूर्तियों आदि से दीपावली की मुख्य पूजा की जाती है।

ALSO READ : MP : सरकार किसानों की मेहनत को बर्बाद नहीं होने देगी : शिवराज

धनतेरस के दिन किन खास बातों का ख्याल रखें और कौन सी गलतियां करने से बचें…
सारी सफाई के कार्यक्रम धनतेरस के पूर्व निपटा लें, धनतेरस के दिन तक सफाई जारी न रखें.
अगर आप धनतेरस पर सिर्फ कुबेर की पूजा करने वाले हैं तो ये गलती ना करें। आज धन्वन्तरी देवता की उपासना भी जरूरी है।अन्‍यथा पूरे साल बीमार रहेंगे।

घर में लक्ष्‍मी जी का नहीं, दरिद्रता का वास हो जाएगा

इस दिन शीशे के बर्तन ना खरीदें। अगर आप ये सोच रहे हैं दीपावली के लिए शॉपिंग बाद में करेंगे तो फिर एक गलती करने वाले हैं। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री भी इसी दिन क्रय करें। क्‍योंकि दिवाली के दिन आज खरीदी गई लक्ष्‍मी गणेश की मूर्ति की ही पूजा होती है।भूलकर भी धनतेरस के दिन लोहा ना खरीदें। घर में लक्ष्‍मी जी का नहीं, दरिद्रता का वास हो जाएगा।

also read : अटल पेंशन योजना में शामिल हुए 69 लाख लोग

धनतेरस के दिन क्या जरूर खरीदें…

1. धातु का बर्तन खरीदना सबसे शुभकारी होता है. अगर पानी का बर्तन हो तो ज्यादा अच्छा होगा.

2. गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, दोनों अलग-अलग होनी चाहिए.

3. खील बताशे और मिट्टी के दीपक, एक बड़ा दीपक भी जरूर खरीदें.

4. चाहें तो लक्ष्मी और श्री यन्त्र भी खरीद सकते हैं. इसकी पूजा धनतेरस के दिन कर सकते हैं

ये है धनतेरस का खास मुहूर्त

also read : कोई भी GST के विरोध में नहीं है : PM मोदी’

त्रयोदशी तिथि समाप्त – सायं 00:08 बजे, 18 अक्टूबर 2017
खरीदारी के लिए भी अलग-अलग शुभ मुहूर्त हैं। मुहूर्त के अनुसार खरीदारी करने से लाभ की प्राप्ति होगी।

खरीदारी के मुहूर्त

काल सुबह 7.33 तक दवा, खाद्यान्न
शुभ 9.13 तक वाहन,मशीन,कपड़ा,शेयर,घरेलू सामान
चर 14.12 तक गाड़ी, गतिमान वस्तु, गजट
लाभ 15.51 तकलाभ कमाने वाली मशीन,औजार, कंप्यूटर,शेयर
अमृत 17.31 तक जेवर, बर्तन, खिलौना, कपड़ा, स्टेशनरी
काल 19.11 तक घरेलू सामान, खाद्यान्न, दवा

इन चीजों को खरीदने से नहीं होगा पूरे साल धन का अभाव..

धनतेरस पर कुछ खास चीजें हैं जिन्हें खरीदकर घर लाने और उनकी पूजा करने से आपको माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद मिलेगा। जिससे कभी भी धन से संबंधित बाधा नहीं होगी और सदा सुख बना रहेगा। आमतौर पर लोग इस दिन जेवरात खरीदने को शुभ मानते हैं, लेकिन साबुत धनिया और झाड़ू जैसी चीजें धनतेरस पर खरीदना ज्यादा लाभकारी होती है। नमक, इलेक्ट्रॉनिक सामान, धातु के बर्तन, कुबेर की फोटो, सात मुखी रुद्राक्ष को खरीदने से आपको लाभ पहुंचेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More