निरहुआ और आम्रपाली का हॉट डांस ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी आए दिन अपनी फिल्मों या गानों से धमाल मचाए रहती है। दर्शकों को यह जोड़ी खूब पसंद आती है।

इन दिनों भोजपुरी गाना ‘कटोरे कटोरे’ का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर यह गाना खूब देखा जा रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने है।

गाने के बोल प्रमोद शकुंतलम ने लिखे हैं। इस गाने को आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जबरदस्त केमिस्ट्री से सजाया गया है। गाने के वीडियो को यूट्यूब पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

इस जोड़ी की फैन फॉलोविंग इतनी तगड़ी है कि जब भी ये जोड़ी ऑनस्क्रीन या सोशल मीडिया पर एक साथ दिखती है, छा जाती है।

ऐसा है निरहुआ का सफर-

nirahua

दिनेश लाल यादव ने 2008 में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे निरहुआ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानते हैं।

वर्ष 2012 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था दिनेश भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाले एक्ट्रेस हैं।

उनका एक वर्ष में 5 भोजपुरी हिट फिल्में देने का एक रिकॉर्ड है जैसे कि- पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शेवाला 2, जिगरवाला, राजाबाबू और गुलामी।

डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली-

amrapali dubey

आम्रपाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की। अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी।

बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: वीडियो : भोजपुरी का सुपरहिट गाना, ‘हमरे धनिया के पातर कमर’

यह भी पढ़ें: मोनालिसा के इस हॉट भोजपुरी गाने ने मचाया बवाल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More