विश्व विख्यात वाराणसी का श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के प्रशासन ने भारी भीड़ से निपटने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन किया है। मंदिर प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर स्थायी रोक लगा दी है। यहां पर अब सभी श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे से ही जलाभिषेक करेंगे।
दरअसल सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अस्थाई तौर पर इस बार मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे से ही जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि इस निर्णय से पूरे सावन अच्छे परिणाम मिले।
श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश नहीं-
उन्होंने बताया कि इस निर्णय से सभी श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के आसानी से जलाभिषेक किया। वहीं प्रशासन को भी भीड़ से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। विशाल सिंह ने जानकारी दी कि अब मंदिर प्रशासन ने तय किया है कि इस अस्थायी व्यवस्था को स्थायी किया जाए।
अब श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मालूम हो कि यहां पर गर्भगृह के चार द्वार है। श्रद्धालुओं को प्रवेश और निकासी में दो द्वार का ही इस्तेमाल होता है। भीड़ बढ़ने पर दबाव बढ़ जाता है। अब चारों द्वार पर जलाभिषेक की व्यवस्था से सभी श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाईं हाजिरी
यह भी पढ़ें: कानून मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान, सफाई में कही ये बात!