लॉकडाउन में दहला कासगंज, दिनदहाड़े दिव्यांग ने की महिला की हत्या

यूपी में लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से कासगंज जिला गूंज गया

0

यूपी में लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से कासगंज जिला गूंज गया। यहां एक दिव्यांग युवक ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला युवक के सामने गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन ​युवक के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। आरोपी मोनू ने महिला को दो गोलियां मारी।

एक ओर दिव्यांग युवक बुजुर्ग महिला की हत्या कर रहा था वहीं मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बना रहे थे। ​किसी ने भी महिला की जान बचाने की हिम्मत नहीं की। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिला के मकान पर कब्ज़ा चाहता था दिव्यांग-

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता का रिश्तेदार है।

सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थी। उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था।

कहीं छिप गया दिव्यांग-

मोनू ने सुबह तकरीबन 10 बजे महिला के घर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिव्यांग कहीं छिप गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच की पूछताछ में फफक पड़ा दाती महाराज

यह भी पढ़ें: क्राइम कंट्रोल के लिए लखनऊ की सड़कों पर ‘OPERATION MIDNIGHT’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More