Karwa Chauth Songs : करवा चौथ पर सुनें बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने और करें अपने पार्टनर से प्यार का इजहार

karwa chauth songs 2021

हिंदी सिनेमा में भारतीय त्योहारों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया जाता है। चाहे होली हो या दिवाली, चाहे राखी हो या नवरात्री, हर त्योहार को बॉलीवुड में बेहद खास तरह से दिखाया जाता है। इतना ही नहीं, शायद ही कोई ऐसा त्योहार होगा जिसको लेकर बॉलीवुड में गाना न बना हो। ऐसा ही एक त्योहार है करवाचौथ का।

24 अक्टूबर को करवाचौथ-

करवाचौथ

आज यानी 24 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

इस दिन महिलाएं सज संवरकर 16 श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए पति की लंबी आयु का कामना करती हैं। बॉलीवुड मेंइस प्यार और समर्पण के त्योहार करवा चौथ पर कई स्पेशल गाने बनाए गए है जो लोगों को हमेशा पसंद आते हैं।

गाना- घर आ जा परदेसी
फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया लें जाएंगे

इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान के लिए करवाचौथ का व्रत रखतीं हैं और इस गाने के आखिर में वो बेहोश जाती हैं जिसके बाद शाहरुख उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते हैं।

गाना- बोले चूड़ियां, बोले कंगना…
फिल्म- कभी खुशी कभी गम

इस गाने में एक्ट्रेस काजोल, शाहरुख खान के लिए तो करीना कपूर ऋतिक रोशन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

गाना- चांद छुपा बादल में…
फिल्म- हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में इस गाने घर की छत पर दोनों चांद का इंतजार करते नजर आते हैं।

गाना- ऐ काश मैं देखूं मैं आज की रात…
फिल्म- आशिक आवारा

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और सैफ अली खान की इस फिल्म में एक्ट्रेस करवा चौथ पर उनका इंतजार करती हैं।

गाना- तुम आए तो आया मुझे याद
फिल्म- जख्म

https://youtu.be/IA8lMqLyuc0

जख्म फिल्म का ये गाना बहुत हिट हुआ था। इस फिल्म में करवा चौथ पर पूजा भट्ट के पति घर लौटते हैं तो वो हैरान रह जाती हैं।

यह भी पढ़ें: मस्जिद में छुपे थे आतंकवादी, बिना किसी गोलीबारी के सुरक्षाबलों ने किया ढेर

यह भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर हमें नहीं बताएं कि कौन शूद्र है, कौन आतंकवादी : मांझी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)