कर्नाटक: बहुमत साबित करने की डेडलाइन खत्म, ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के लगे नारे

0

कर्नाटक के नाटक ने अब नाटकीय मोड़ ले लिया है। दरअसल कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल की तरफ से दी गयी समय सीमा खत्म हो गयी और कांग्रेस व जेडीएस का कल से जारी बहुमत का शक्ति परीक्षण अब तक चल रहा है। ऐसे में अब कर्नाटक की सत्ता किसके हाथों में होगी, राष्ट्रपति शासन से लेकर अभी अटकलों में चर्चा तेज हो गयी है।

राज्यपाल ने दिया था आज दोपहर डेढ़ बजे तक का समय:

दरअसल कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को बहुमत साबित करने के लिए आज दोपहर 1:30 बजे तक का समय दिया था, जो अब निकल चुका है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में बहस जारी रखते हुए विश्वासमत के दौरान यह आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी उनकी सरकार को गिराना चाह रही थी।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

डेडलाइन ख़त्म, राज्यपाल के निर्देश के बाद भी विधानसभा में बहस जारी:

इस मामले में राज्यपाल के दखल पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह विधानसभा में स्पीकर के अधिकार से आगे बढ़कर आदेश दे सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट विधानसभा की कार्यवाही के बीच राज्यपाल के दखल को एक अन्य मामले में खारिज कर चुका है।

भाजपा बीएस येदियुरप्पा को सीएम बनाने की कर रही तैयारी:

वहीं , सदन से दूर बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना कर रही हैं। शुक्रवार को वह अनुष्ठान के तहत मैसूर स्थित श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में 1001 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन के लिए पहुंचीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More