राजस्थान के नए राज्यपाल बने “कलराज मिश्र”, ली शपथ

0

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो। इनके कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात कलराज मिश्र ने सोमवार को राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। बता दें इस दौरान सीएम अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कार्यक्रम में शिरकत की।

स्वागत के लिए पहुंचे सीएम  

बताते चलें कि राज्यपाल के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। पद एवं गोपनीयता की शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कलराज मिश्र बीते दिन जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उनका स्वागत करने के लिए सीएम अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट स्वयं पहुंचे।

यह भी पढ़ें : नीतीश सरकार पर भड़की बॉलीवुड अभिनेत्रियां, कहा- ‘मिले कर्मों की सजा’

संभाल चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारियां 

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल आज यानी सोमवार को खत्म हो जाएगा। उनके स्थान पर कलराज मिश्रा की नियुक्ति की जा रही है। कलराज मिश्रा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद  पर नियुक्त थे। भाजपा के कार्यकाल में वह कई बड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

दी गई भावनात्मक विदाई  

आपको बताते चलें कि कल्याण सिंह के कार्यकाल खत्म होने के दौरान राजभवन के सदस्यों ने उन्हें  भावनात्मक विदाई देकर विदा किया था। इस विदाई समारोह में कल्याण सिंह ने कहा था कि, अगर बीते 5 सालों में मुझसे कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ कर देना। इसके साथ वह भी भावुक नजर आए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More