Birthday Special : 47 साल की हुईं काजोल, आज भी दिखती हैं खूबसूरत और हसीन…

47 साल की हुईं काजोल, 16 साल की उम्र में रखा था बॉलीवुड में कदम मगर फिल्म 'बाजीगर' से मिली थी पहचान

0

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने अपने शानदार अभिनय की बदौलत न सिर्फ दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि अपने लिए एक अलग मुकाम भी हासिल किया।

काजोल का जन्म 5 अगस्त, 1974 को मशहूर अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत निर्देशक-निर्माता सोमू मुखर्जी ​के घर हुआ था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजोल ने भी फिल्मों को ही अपना करियर चुना।

काजोल ने मात्र 16 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। लेकिन लोगों की उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई।

इसके बाद काजोल को शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ करने का मौका मिला जो दर्शकों को काफी पसंद आई। अपने बिदांस अंदाज और चुलबुले स्वभाव के लिए जानी जाने वाली काजोल ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है।

काजोल की प्रमुख फिल्मों में हलचल, गुंडाराज, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, गुप्त: द हिडेन ट्रूथ, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान, दिलवाले, तान्हाजी आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सांवले रंग से काजोल ने बनाई बॉलीवुड में धांसू पहचान, यह है गोरे होने का राज !

यह भी पढ़ें: OMG: काजोल ने खाया भैंसे का मांस !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More