जापानी मीडिया ने महामारी फैलाने का आरोप चीन पर लगाया

मीडिया

बीजिंग: जापानी मीडिया योमिउरी शिंबुन ने हाल ही में एक टिप्पणी लेख जारी कर चीन पर महामारी फैलाने का आरोप लगाया। इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने कहा कि योमिउरी शिंबुन के लेख ने तथ्यों की अनदेखी की और दुर्भावनापूर्वक आरोप लगाए। 

 

चीन ने कहा कि यह लेख चीन के प्रति अज्ञानता, पूर्वाग्रह और अहंकार से भरा हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में और जापानी लोगों के मन में चीन की गंभीर भ्रामक धारणा है, जो पूरी तरह से पत्रकारिता के पेशेवर मानदंडों, नैतिकता और बुनियादी विवेक का उल्लंघन करता है।

चीनी प्रवक्ता चाओ लीचेयन ने जोर देते हुए कहा कि चीन ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है। इसने अन्य देशों के लिए महामारी से लड़ने के लिए समय और संचित अनुभव हासिल किया है। यह एक अकाट्य वस्तुनिष्ठ तथ्य के साथ व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मति भी है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच करना चाहते है हवाई सफर तो पहले पढ़ें यह खबर

 

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)