13 April History: इतिहास के पन्नों में नरसंहार के नाम से मशहूर ‘जलियांवाला बाग’

0

देश-दुनिया में हर दिन किसी न किसी रूप से इतिहास के पन्नों में दर्ज है. लेकिन भारत के दृश्टिकोण से आज का दिन यानी 13 अप्रैल इतिहास के उस दर्दनाक दृश्य को दिखता है जो हमारे जहन में एक दर्दनाक नरसंहार के रूप में बस गया है. आईये इतिहास के उस दृश्य के बारे में जानते है……

गुलाम भारत की कई दास्तां हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज की पीढ़ी जब उन कहानियों को सुनती है तो कभी रगो में खून दौड़ जाता है तो कभी गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। कभी आंखों में आंसू आ जाते हैं, तो कभी क्रोध से भर जाते हैं। गुलाम भारत के इतिहास में एक ऐसी खूनी दास्तां भी है, जिसमें अंग्रेजो के अत्याचार और भारतीयों के नरसंहार की दर्दनाक घटना है। हर साल वह दिन जब भी आता है, उस नरसंहार की यादें ताजा हो जाती हैं। शहादत का यह दिन 13 अप्रैल को होता है। इस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। हर भारतीय के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड बेहद दर्दनाक घटना है, जिसमें खून की नदियां बह गईं। कुआं भारतीयों की लाशों से पट गए और मौत का वह मंजर हर किसी की रूह को चोटिल कर गया।

इतिहास के पन्नो में अन्य और घटनाएं…

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इसी दिन फसल पकने की खुशी में बैसाखी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

1699 : सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हर साल इसी दिन बैसाखी का त्यौहार बनाया जाता है।

1919 : अंग्रेज सैनिको ने जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर गोली चला कर सैकड़ों की जान ले ही। इस दौरान हज़ारों लोग घायल हुए। इस घटना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का रूख मोड़ दिया।

1947 : भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।

1960: फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना।

1980: अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

1984 : भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

1997 : अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की। जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।

Also Read: कोरोना ने भारत को फिर डराया! 24 घंटे में 10 हजार के पार, पिछले 8 महींने में सबसे ज्यादा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More