सिद्धार्थ शुक्ला के बाद एक और पॉपुलर टीवी स्टार की कम उम्र में हुई हार्ट अटैक से मौत…

0

टीवी वर्ल्ड से एक बुरी खबर सामने आई है। लोग अभी पॉपुलर एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के गम को भुला भी नहीं पाए थे कि एक और एक्टर की कम उम्र में मौत हो गई।

MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से मिस्र में निधन हो गया। जगनूर के निधन से फैंस और सितारों को एक बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर जगनूर के फैंस उनकी फोटोज और वीडियोज शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर अनेजा घूमने के लिए मिस्र गए थे। बुधवार को जगनूर ने इंस्टाग्राम पर अपने सैर सपाटे का वीडियो भी शेयर किया था।

सोशल मीडिया पर जगनूर अपने मिस्र ट्रिप की फोटो लगातार साझा कर रहे थे। वीडियो और तस्वीरों में जगनूर अनेजा पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे।

MTV लव स्कूल फेम थे जगनूर अनेजा-

जगनूर ने एमटीवी लव स्कूल के पहले और दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। जगनूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका संग रिश्तों को सुलझाने के लिए शो में भाग लिया था।

लेकिन उनकी बात नहीं बन सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शो की एक और कंटेस्टेट ने जगनूर के सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर सवाल खड़े किए थे और उन्हें गे बताया था।

यह भी पढ़ें: संसद में आज भी हंगामे के आसार, ‘पेगासस जासूसी प्रकरण’ पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

यह भी पढ़ें: पेगासस के जरिए किन भारतीय पत्रकारों के फोन किए गए हैक, देखें- पूरी लिस्ट

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More