क्या आंतकी देश बन रहा रूस, यूक्रेन फिर बरसाई मिसाइलें, 60 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त

रूस लगातार यूक्रेन पर जिसतरह से आत्मघाती हमले कर रहा है। इससे रूस अब आतंकी देश बनने की दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। रूस की हमलावर मिसाइलें यूक्रेन में पूर्व से लेकर पश्चिम और राजधानी कीव तक हर कोने में अब बरस रही हैं। बुधवार की  रात रूस ने यूक्रेन के लवीव में मिसाइल से सबसे बड़ा हमला किया। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए।

रूसी मिसाइलों से यूक्रेन में दहशत

बता दें कि रूसी हमले की जानकारी लवीव के मेयर ने गुरुवार को दी है। मेयर एंड्री सदोवयी ने कहा कि रूस ने बुधवार की रात को लविव में मिसाइल हमला किया। हमले से लविव के करीब 60 अपार्टमेंट के परखच्चे उड़ गए और 50 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आपात सेवा के कर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। सदोवयी ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि  लवीव के नागरिक बुनियादी ढांचे पर रूस का यह सबसे बड़ा हमला है। देश के पूर्वी हिस्से से हजारों लोगों ने सुरक्षा के लिए लवीव में शरण लिया हैं।

यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्ज

दरअसल, परमाणु संयंत्र दक्षिण पूर्व यूक्रेन में है और इस पर रूसी सैनिकों का कब्जा है। जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र उस वक्त से चर्चा के केंद्र में रहा है। जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर आक्रमण के शुरुआती दौर में ही इस पर कब्जा कर लिया था। पिछले एक साल में, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने 1986 की चेर्नोबिल घटना की तरह संयंत्र से विकिरण की बार-बार आशंका जताई है। रूस और यूक्रेन संयंत्र के आसपास गोलाबारी किए जाने का एक-दूसरे पर नियमित रूप से आरोप लगाते रहे हैं।

संयंत्रण से विकिरण लीक करेगा रूस

यूक्रेन  पर रूस का यह हमला ठीक यूक्रेन के राष्ट्रपति द्वारा रूस पर लगाए गए आरोप के एक दिन बाद किया गया है। मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यह आरोप लगाया था कि रूसी सैनिकों ने हमले के लिए कई विद्युत इकाइयों के शीर्ष पर विस्फोटक जैसी चीजें रखी हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के एक बयान के अनुसार, ये वस्तुएं संयंत्र की तीसरी और चौथी विद्युत इकाइयों के शीर्ष पर रखी गई हैं। यूक्रेन ने यह भी आरोप लगाया कि जापोरिज्जिया क्षेत्र के चारों ओर हाल में जारी कीव के पलटवार को कमजोर करने की कोशिश के तहत रूस जानबूझकर संयंत्र से विकिरण लीक करेगा।

 

Also Read : जानिए क्या है व्हेल के पेट में मिला एम्बरग्रीस, 9.5 kg एम्बरग्रीस की कीमत 44 करोड़