IPL 2022: इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, मेगा ऑक्शन में शामिल 590 खिलाड़ी

2022 आईपीएल का मेगा ऑक्शन का जल्द ही शुरू होने वाला है।इस साल का ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

0

2022 आईपीएल का मेगा ऑक्शन का जल्द ही शुरू होने वाला है। दरअसल, आज यानी मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग ने यह भी क्लियर कर दिया कि इस मेगा ऑक्शन में कुल कितने खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। वही इस साल का ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। यह आईपीएल का 15वां सीजन होगा, जिसका हिस्सा देश-विदेश के खिलाड़ी बनना चाहते है। इस वजह से नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया है।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी है शामिल:

2022 आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमें करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है। वही इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशान किशन, युजवेंद्र चहल, मोहम्‍मद शमी, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, अजिंक्‍य रहाणे शामिल है।

 

इस बार आईपीएल में भाग लेंगी कुल 10 फ्रेंचाइजी:

1 चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स

2 दिल्‍ली कैपिटल्‍स

3 कोलकाता नाइटराइडर्स

4 मुंबई इंडियंस

5 पंजाब किंग्‍स

6 राजस्‍थान रॉयल्‍स

7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

8 सनराइजर्स हैदराबाद

9  अहमदाबाद

10 लखनऊ सुपरजायंट्स

आपको बता दें कि इस बार के ऑक्शन में सबसे बड़ा ब्रेकेट 2 करोड़ रुपए का है। जिसमें कुल 48 खिलाड़‍ियों के नाम दर्ज हुए  है। इसके अलावा 1.5 करोड़ के ब्रेकेट में 20 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने विराट कोहली के शादी को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More