Yoga Day 2019 : इस अंदाज़ में भोजपुरी स्टार्स ने किया योग, देखें तस्वीरें

5 हजार सालों से योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। योग न केवल शरीर को रोगों से दूर रखता है बल्कि आपके मन को भी शांत रखता है। भारत समेत दुनियाभर में आज पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

भोजपुरी स्टार्स ने भी योगाभ्यास कर अपने प्रशंसकों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। भोजपुरी के सुपरस्टार रविकिशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा और रानी चटर्जी ने इस खास मौके पर योगाभ्यास कर शुभकामनाएं दी।

इन स्टार्स ने भी किया योग-

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने एक तस्वीर अपलोड कर योग दिवस की बधाई दी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं योग मन की शांति के लिए करती हु, जो ज्यादा ज़रूरी है।’

https://www.instagram.com/p/By9IFEfA988/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इन दिनों छोटे परदे में धमाल मचा रही मोनालिसा ने कई हैशटैग्स के साथ योग दिवस की बधाई दी। तस्वीर में मोनालिसा योगासन करती हुईं दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/By9mvTXlOPa/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली स्थित द्वारिका सेक्टर 11 के डिस्ट्रिक्ट पार्क में योग किया। इसके बाद  तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

भोजपुरी सिने स्टार एवं आजमगढ़ संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने फैन्स को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘योग से निरोग’।

यह भी पढ़ें: परदे के पीछे ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर होता है यह सब, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिनेमा की कौन सी ऑनस्क्रीन जोड़ी है आपकी पसंदीदा?