अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाएगी केंद्र सरकार

विशेष अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा के माध्‍यम से सशक्‍त बनाने के आंदोलन को और तेज किया जाएगा

0

महिलाओं के परिश्रम, उनके योगदान को सम्मान देने का यूं तो कोई एक दिन नहीं है, लेकिन अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन कुछ खास कोशिशों के जरिए महिलाओं के जज्बे को सलाम किया जाता है। इसी सिलसिले में सरकार ने एक सप्‍ताह का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा के माध्‍यम से सशक्‍त बनाने के आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उनका मंत्रालय देशभर के स्‍कूलों और कॉलेजों में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करेगा। बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

इसके साथ ही देश की महान महिला विभूति रहीं 10 प्रमुख महिलाओं के सम्मान में महिला बाल विकास मंत्रालय ने यूजीसी के साथ मिलकर एक ट्रस्ट गठित किया है।

इसमें इंदौर की शासक रहीं अहिल्या बाई होल्कर, साहित्यकार महादेवी वर्मा और भारत रत्न एम.एस. सुब्बालक्ष्मी सहित पर्यावरण, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला दिवस खास : पहला रेलवे स्टेशन जिसे सिर्फ महिलाएं चलाती है

यह भी पढ़ें: महिला दिवस पर खास : अब बिटिया के पैदा होने पर मिलेंगे 11 हजार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More