अमेरिका में भारतीय युवक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

0

अमेरिकी के मिसिसिपी प्रांत के जैक्सन शहर में अपने घर के बाहर खड़ा भारतीय युवक बदमाशों की गोलियों का शिकार हो गया। 21 वर्षीय संदीप सिंह मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे। वह चार साल पहले पर्यटक वीजा पर अमेरिका आए थे। इसके बाद उन्हें वर्क परमिट मिल गया था।
भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या
इस घटना के कुछ दिनों पूर्व भी हथियारबंद अपराधियों ने एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी।संदीप जैक्सन सिटी स्थित अपने घर के बाहर दो लोगों से बात कर रहे थे। तभी चेहरे को ढके हुए लुटेरे आए। बदमाशों ने तीनों लोगों की जेब से नकदी के साथ उनके मोबाइल फोन निकाल लिए। फिर भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
ALSO READ : हिंसा के बीच उत्‍तर प्रदेश के निकाय चुनाव सम्‍पन्‍न
इसी क्रम में एक गोली संदीप के पेट में लगी। उन्हें तुरंत मिसिसिपी मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
बदमाशों का एक ग्रुप जिम्मेदार
पुलिस के अनुसार लूट और डकैती की हालिया घटनाओं के लिए बदमाशों का एक ग्रुप जिम्मेदार है। संदीप पर नाइन एमएम पिस्तौल से गोलियां चलाई गई। मालूम हो कि जैक्सन शहर में इस साल करीब 58 लोगों की हत्या हो चुकी है।
(साभार- यूसी न्यूज)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More