Asian Games 2018: भारत का लहराया परचम, जीता पहला मेडल

bronze medal

जकार्ता एशियाई गेम्स से भारतीय टीम के लिए खुशखबरी आ रही है। शूटिंग टीम ने भारत को पदक दिलवाया है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। इस तरह भारत ने भी पदक तालिका में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

एशियाई खेल इतिहास में पहला मेडल

गोल्ड पर चीनी ताइपे के खिलाड़ियों ने निशाना लगाया। रजत चीन को मिला। दोनों ही शूटर्स का यह एशियाई खेल इतिहास में पहला मेडल है। चंदेला-कुमार ने 42 शॉट्स के बाद 429.9 अंक हासिल कर फाइनल में पहुंची 5 टीमों के बीच तीसरा पायदान हासिल किया।

Also Read :  अखिलेश के होटल निर्माण पर हाइकोर्ट ने लगाई रोक

देश के होनहार शूटर्स में हैं अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार

अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की गिनती देश के होनहार शूटर्स में की जाती है। दोनों ने कॉमनवेल्थ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10मीटर एयर राइफल में भारत के लिए व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। ऐसे में अब मिक्स्ड इवेंट के बाद देश को दोनों से जकार्ता एशियाई खेलों में सिंगल स्पर्धा में भी पदक की आस होगी।

(साभार- अमर उजाला)

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)