भारत का VVIP पेड़, 24 घंटे सुरक्षा करती है पुलिस, जानें क्या है इसकी खासियत

0

भारत में एक ऐसा पेड़ है जिसकी सुरक्षा में पुलिस 24 घंटे तैनात रहती है। सुनने में आश्चर्य लगेगा पर यह सत्य है। यह वीवीआईपी पेड़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच सलामतपुर की पहाड़ी पर लगा है।

लाखों रुपए होता है खर्च-

VVIP पेड़ (2)

इस पेड़ की देखरेख के लिए प्रदेश सरकार हर साल 12 से 15 लाख रुपए खर्च करती है। यहां तक इस पेड़ की सुरक्षा के लिए हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे चार पुलिस लगे रहते है।

यह एक बोधि वृक्ष है। यह पेड़ सौ एकड़ की पहाड़ी पर लोहे की लगभग 15 फीट ऊंची जाली के अंदर लहलहाता है। इसकी सुरक्षा-देखभाल के लिए 24 घंटे होमगार्डों की तैनाती रहती है।

पत्ते-पत्ते का रखा जाता है ख्याल-

VVIP पेड़

इस पेड़ का अगर एक पत्ता भी टूट जाता है तो सुरक्षा में लगा प्रशासन चिंतित हो जाता है। इसकी हर पंद्रह दिनों में सरकार जांच कराती है।

इस पेड़ की देखरेख उद्यानिकी विभाग,राजस्व,पुलिस और सांची नगरपरिषद मिलकर करते हैं। ये सभी विभाग बोधि वृक्ष के लिए हमेशा ही अलर्ट रहते हैं।

पेड़ की इतनी सुरक्षा क्यों-

VVIP पेड़ (2)

इस पेड़ को इतना महत्व देने के पीछे एकदम मान्यता मौजूद है। इस पेड़ को बोधिवृक्ष कहा जाता है और इसे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था।

यह वही बोधि वृक्ष की टहनी है जो जिसके नीचे गौतम बुद्ध को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसी को महत्व देते हुए इसकी सुरक्षा और बंदोबस्त को इतना महत्व दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें: किन्नरों का अंतिम संस्कार देखने पर है मनाही, रात के अंधेरे में शव के साथ किया जाता है ऐसा; जानें रहस्य

यह भी पढ़ें: हिमालय की रहस्यमयी वादियां, यहां नहीं होती किसी की मौत, जानें क्या है सच्चाई ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More