भारत-पाकिस्तान मैच : ट्रोलर्स के निशाने पर आए शोएब ​मलिक, शून्य पर हुए थे आउट

2019 विश्व कप में भारत से एक बार फिर हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने मुल्क में निशाने पर हैं। सबसे ज्यादा आलोचना शोएब मलिक यानी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति की हो रही है।

पाकिस्तान में ट्विटर पर तो शोएब मलिक ट्रेंड कर रहे हैं। कोई उन्हें भारतीय कहा रहा है तो कोई मजाक में कह रहा है कि भारत के खिलाफ शोएब मलिक 200 रनों से डबल सेंचुरी से चूक गए।

भारत के खिलाफ शोएब मलिक बिना खाता खोले ही वापस लौट गए थे। हार्दिक पांड्या ने उन्हें बोल्ड कर दिया था। इससे पहले भी वो दो मैचों में नाकाम रहे थे।

देखें कैसे ट्रोल हो रहे शोएब मलिक-

https://twitter.com/abhishe51962581/status/1140397717073453056

वीडियो हो रहा वायरल-

https://twitter.com/Haqeeqat_TV/status/1140313348699054082

इसके अलावा एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है जिसमें सानिया मिर्जा भी दिख रहीं हैं। इस वीडियो में टेबल पर बोतलें दिख रहीं हैं। एक व्यक्ति स्मोक कर रहा है।

वीडियो को देखकर पाकिस्तानी प्रशंसक लिख रहें है कि भारत से मैच के पहले कड़ी मेहनत करते शोएब मलिक।

यह भी पढ़ें: सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, धोनी-सचिन को भी पछाड़ा

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत और जीवा धोनी बने ‘Partners in Crime’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)