भारत में कोरोना ने बनाया रिकॉर्ड, कुल मामले 11 लाख के पार

0

भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 40,425 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन नए मामलों के साथ सोमवार को देश में संक्रमण की कुल संख्या 11,19,043 हो गई।

वहीं 681 नए मौतों के साथ इस वायरस से अब तक 27,497 लोगों की जान जा चुकी है। भारत ने एक बार फिर तीन दिनों के अंदर ही एक लाख मामलों का आंकड़ा पार कर लिया है।

इससे पहले भारत ने 17 जुलाई को 10 लाख कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा पार किया था और वहीं 20 जुलाई से पहले ही एक लाख मामले और जुड़ चुके। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से सामने आए हैं।

कर्नाटक-महाराष्ट्र का हाल बेहाल-

नया हॉटस्पॉट राज्य कर्नाटक है, जहां करीब 65,000 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा है, जहां अब तक 3,10,455 मामले सामने आ चुके हैं और 11,854 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है, जहां कुल 1,70,693 मामले सामने आए हैं और 2,481 लोगों की मौत हुई है। तीसरे प्रभावित राज्य के स्थान पर दिल्ली है, जहां 1,22,793 मामले सामने आए हैं और 3,628 लोगों की मौत हुई है।

अन्य राज्यों का ऐसा है हाल-

India

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में कर्नाटक (63,772), गुजरात (48,355), उत्तर प्रदेश (49,247), राजस्थान (29,434), मध्य प्रदेश (22,600), पश्चिम बंगाल (42,487), हरियाणा (26,164), आंध्र प्रदेश (49,650), तेलंगाना (45,076), असम (23,999), जम्मू एवं कश्मीर (13,899), केरल (12,480), ओडिशा (17,437) और बिहार (26,569) है।

देश में अब तक 7,00,087 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं, जो कि 3,90,459 सक्रिय रोगियों की संख्या से लगभग दोगुना है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: क्या भारत में वायरस संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्टेज पर पहुंच चुका है?

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस मामलों में रूस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More