वीडियो : बेटी के जन्म पर मां को ऐसी सजा?

0

एक तरफ देश में सरकार बेटियों को पढ़ाने और उनकी सुरक्षा को लेकर हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है ताकि हमारे देश की कोई भी बेटी किसी दूसरे पर निर्ङर न रहकर आत्मनिर्भर बन सके। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। जिसके लिए ढेर सारे कैंपेन चलाए जा रहे हैं लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप का दिल दहल जाएगा।

सौजन्य से ANI :

पंजाब में एक महिला को उसके ससुराल वाले (देवर और उसके कुछ दोस्त) मिलकर बहुत ही बेरहमी से पीट रहे हैं। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया है। जिससे उसके ससुराल वालों ने उस महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ये घटना 14 जुलाई की है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Also read : इस ‘लेडी सिंघम’ के नाम से खौफ खाते हैं खनन माफिया

खबरों के मुताबिक महिला मीना नाम की इस महिला का विवाह दलजीत नाम के शख्स के साथ हुई थी। ससुराल वाले बेटी के पैदा होने पर उसे अपनाने से भी इंकार करने लगे। इससे पहले भी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। आप को बता दें कि ससुराल वालों से तंग आकर ये महिला अलग रह रही थी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला नीचे बैठी हुई है और आसपास सामान बिखरा हुआ है। महिला लगातार चिल्ला रही है। फिर भी लड़का उसे हॉकी से मारता रहता है। लड़की के पिता ने बताया है कि दो साल पहले शादी हुई थी और अब लड़की होने पर उनसे सात लाख रुपए मांगे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More