हरिद्वार में कांवड़ियों का आंकड़ा पहुंचा 4 करोड़ के पार, सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में भीड़

0

4 जुलाई से शुरू हुए सावन मास में भगवान शंकर का अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। हरिद्वार में गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों का आंकड़ा भी आज सुबह चार करोड़ से पार हो चुका है। जबकि शुक्रवार की देर रात तक यह आंकड़ा 3 करोड़ 97 लाख से अधिक था। बताया जा रहा है कि आज शनिवार को मासिक शिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सावन मास में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि अधिक फलदाई होती है। इसलिए तीर्थयात्री अधिक संख्या में भगवान का अभिषेक करने के लिए हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं।

तीर्थयात्रियों की संख्या 4 करोड़ से पार

बता दें कि आज शनिवार को शिवरात्रि पर देर रात से ही श्रद्धालु लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। यही हाल उत्तर भारत के सभी शिवमंदिरों में भी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिरों में अधिक भीड़ इकट्ठा हो रही है। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात से ही कतार लगी हुई है। कांवड़ यात्री रात से ही जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हरिद्वार में जमा तीर्थयात्रियों की तस्वीरों देखकर आप भी एक बार हैरान हो जाएंगे।

सुबह से हो रहा जलाभिषेक

मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि जलाभिषेक का पुण्य काल रविवार सुबह तक है। महादेव के जलाभिषेक के बीच चारों तरफ हर हर महादेव का जयघोष हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार भले ही जलाभिषेक का समय शाम से हो, लेकिन सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक में में वालों की भीड़ लग गई है।

शिव मंदिरों में लगी लंबी कतारें

श्रावण मास की शिवरात्रि पर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने को शुक्रवार पूरी रात हाईवे से कांवड़ तीर्थयात्रियों का रेला गुजरता रहा। श्रावण मास में अपने-अपने स्थानों पर स्थित शिवालयों में महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने को गंगाजल लेने बड़ी संख्या में कांवड़ तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचते हैं। वापसी के क्रम में यह सभी आज महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने अपने स्थानों की ओर लौट रहे हैं।

बढ़े तीर्थयात्रियों से लगा जाम

मासिक शिवरात्री के चलते तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से कई इलाकों में जाम की स्थिति हो गई है। जिले के रुड़की सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर में लंबी लाइन लगी हुई है। इसके अलावा अन्य शिवाललों में भी शिव भक्त सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। बताते चलें कि शनिवार को शाम से लेकर रविवार पूरे दिन जलाभिषेक का मुहूर्त है। रुड़की में राजमार्ग से लेकर बाईपास तक कांवड़ियों का रेला लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से जाम लगा हुआ है। रुड़की शहर में पैदल निकलना मुश्किल हो गया है।

 

Also Read :

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More