जमीन के ‘भगवान’ पर आसमान से बरसे फूल !

डॉक्टर को धरती का भगवान यूं ही नहीं कहा जाता है।

0

डॉक्टर को धरती का भगवान यूं ही नहीं कहा जाता है। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया पर आफत आई, तो डॉक्टरों ने अपने जान की परवाह किये बगैर दिन-रात लोगों की सेवा में खुद को लगा दिया। ना थके, ना रुके। सेवा का सिलसिला जारी है। लिहाजा डॉक्टरों को लेकर लोगों का सम्मान भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना से लड़ाई में फ्रंट लाइन वॉरियर कहे जाने वाले डॉक्टरों के सम्मान में अब सेना भी मैदान में उतर आई है।

आसमान से बरसाए अस्पतालों पर फूल-

डॉक्टरों के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए सेना ने अलग तरीका अपनाया। वायु सेना के जवानों ने कोविड-19 का इलाज करने वाले डॉक्टरों को एयर सैल्यूट किया। जिन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों की जांच हो रही है। उनके ऊपर आसमान से फूलों की बारिश की गई। बनारस में लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसके बाद शहर के 4 अस्पतालों पर पुष्प वर्षा की।

बनारस में इन अस्पतालों पर हुई पुष्प वर्षा-

जिले में कुल 4 ऐसे अस्पताल हैं जहां इस खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर दिन रात मेहनत कर रहे हैं और बीमारी को मात दे रहे हैं। जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल जिला चिकित्सालय, ईएसआई अस्पताल, बीएचयू सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल और सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के ऊपर फूलों की बरसात की गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि फूलों की बरसात कोरोना योद्धाओं के सम्मान में और मरीजों के हौसलाफजाई के लिए किया गया है। इन चारों अस्पतालों पर पुष्प वर्षा के लिए जिला प्रशासन ने 400 किलो फूलों की पत्तियों की व्वयस्था की थी।

लखनऊ में भी एयर सैल्यूट-

राजधानी लखनऊ में भी वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस डाऊईं केजीएमयू और पीजीआई अस्पतालों पर आसमान से फूल बरसाए गए। कोरोना कर्मवीरों के प्रति सेना के इस अनोखे सम्मान को हर किसी ने सैल्यूट किया। खुद डॉक्टर भी इस सम्मान के लिए सेना को शुक्रिया जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में रोका तो चढ़ा दी कार, दारोगा को बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा

यह भी पढ़ें: यूपी के हाटस्पॉट इलाकों की निगरानी ड्रोन से

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More