”मैंने चलवाई थीं कारसेवकों पर गोलियां ..!” मुलायम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर पढ़े उनसे जुड़े ये चार विवाद

0

मुलायम सिंह यादव का व्यक्त्तित्व किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है, यूपी की सियासी अखाड़े के जमें हुए खिलाड़ी रहें मुलायम सिंह यादव की आज पहली पुण्यतिथि मनाई जा रही है। साल 2022 के 10 अक्टूबर को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली थी, मुलायम सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सपा नेता समेत यूपी के सीएम और बाकी दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसे में उनसे जुड़े कई किस्से, बातें एक – एक कर सुर्खियों में देखने को मिल रही है, जिनमें शामिल होते है उनसे जुड़े विवाद जो ताउम्र उनके साथ रहे है। तो आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुडे चार बड़े विवादो के बारे में जो जिंदगी भर साथ रहे और आगे भी याद आते रहेंगे….

मुलायम सिंह ने चलवाई थी कार्यसेवकों पर गोलियां

यूपी सियासत के महारथी रहे मुलायम सिंह के नाम के जहां कई सियासी किस्से मशहूर है, वही उनसे जुड़े विवाद को की भी खूब चर्चा होती रही है। ये विवाद भी ऐसे थे जो उनकी ताउम्र साथ रहे है, बात है 28 साल पहले की है जब मुलायम सिंह यादव ही सीएम थे। उन दिनों देश में राम जम्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद चल रहा था, इस दौरान कारसेवकों पर गोली चलाई गयी थी।

 

बताया जाता है कि, राम जम्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में हिंदू साधु-संतों और कारसेवक अयोध्या के हनुमान गढ़ी की ओर कूच कर जा रहे थे, तो पुलिस ने सरकार के आदेश पर पहले लाठीचार्ज किया और फिर बाद में कारसेवकों पर गोलियां चलवा दीं, जब गोली चली तो भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। भीड़ में कई लोग कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान कार्यसेवकों पर गोलीबारी की गयी थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छह फरवरी 2014 को मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कुबूला था कि उनके ही आदेश पर गोलियां चलाई गईं थीं।

बदायूं कांड नें दिया था विवादित बयान

साल 2014 में यूपी के बदायूं में हुए बदायूं कांड की चर्चा जोरों पर थी, इस दौरान लखनऊ में रिक्शा चालकों को मुफ्त ई-रिक्शा वितरित किए जा रहे थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने विवादित टिप्पणी कर डाली थी, जिसकी वजह से उनकी चौतरफा निंदा की गई थी। दरअसल, उस समय मुलायम ने कहा था कि, दुष्कर्म एक ने किया और चार का नाम लिख दिया क्या ऐसा संभव है कि चार युवक एक महिला के साथ दुष्कर्म करें। गौरतलब है कि उस समय दुष्कर्म के मामलों में मुलायम ने यूपी को अन्य राज्यों की तुलना में कम खतरनाक बताया था।

लड़के हैं गलती हो जाती है

 

मुरादाबाद में आयोजित एक रैली में भी दिए गए विवादित बयान की वजह से सपा संरक्षक सुर्खियों में रहे थे। इस मामले में भी बलात्कारियों पर बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा था कि, ” बलात्‍कार के मामलों में फांसी की सजा देना गलत है, लड़के हैं लड़कों से गलतियां तो हो जाती हैं”। इस मामले में विवाद बढता देख मुलायम सिह ने बयान को बदलते हुए कहा था कि, कभी-कभी फंसाने के लिए भी लड़कों पर आरोप लगा दिया जाता है।लड़कों से गलतियां हो जाती हैं. ऐसे कानूनों को बदलने की जरूरत है।

ALSO READ : आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ED का छापा, जानें किस मामले में हुई कार्रवाही …. 

महिला कार्यकर्ताओं का उपयोग करने का लगा था आरोप

विवादित बयान के अलावा एक और आरोप था जो उनके उप लगा था। दरअसल, मुलायम सिंह पर महिला कार्यकर्ताओं का उपयोग करने का आरोप लगा था।उस समय उनका बयान काफी चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि, ‘पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को शामिल करो, इससे पार्टी को बहुत ही वोट मिलेंगे। मुलायम सिंह की यह बात काफी दिनों तक चर्चा का विषय बन गई हैं’

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More