तेज धूप के कारण राजधानी में फिर हुआ मौसम गर्म

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से उमस व गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हालांकि आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और सामान्य बारिश होने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Also Read: काला धन पर ये देश करेगा सरकार से सूचनओं का आदान प्रदान

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार सुबह गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 24 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस और इलाहााबद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More