यहां सूटकेस में सामान की जगह इंसानों को ले जाते हैं लोग, वजह कर देगी हैरान

लोगों को गाड़ियों में, ट्रेनों में या फिर जहाजों में आते-जाते आपने सुना और देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को सूटकेस में आते-जाते देखा है ? मेरा ख्याल है देखा क्या आपने शायद सुना भी नहीं होगा। लेकिन ऐसा होता है, चौंकिए मत हम बताते हैं कहां…

अफ्रीका के उत्तरी तट पर स्थित स्पेन के सेयूता इलाके में लोगों को अकसर सूटकेस में भरकर गैरकानूनी तरीके से यूरोप में दाखिल कराने के मामले सामने आते हैं। वैसे दुनिया में और भी कई जगह ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

सेयूता में अफ्रीकी देश गबोन के एक 19 वर्षीय युवक को सूटकेस में भरकर ले जाने की कोशिश की गई। एक महिला इस सूटकेस को ट्रॉली पर रख कर मोरक्को से स्पेन में दाखिल हो रही थी।

8 मई 2015 को स्कैनर से गुजरते हुए सूटकेस में एक बच्चा दिखाई दिया। अधिकारियों ने तुरंत बच्चे की इस तस्करी को रोक दिया।

इसके बाद स्पेन की अदालत ने बच्चे के पिता को हिरासत में लेने का आदेश दिया, जिस पर बच्चे को सूटकेस में छिपा तस्करी के जरिए बच्चे को यूरोप ले जाने के आरोप हैं।

स्पेन का सेयूता भौगोलिक तौर पर अफ्रीका में पड़ता है। मोरक्को से लगने वाले इस इलाके से होकर बहुत से लोग गैरकानूनी तौर पर यूरोप में घुसने की कोशिश करते हैं।

प्रवासी संकट शुरू होने के बाद लोगों को सूटकेस में भर कर ले जाने के कई मामले सामने आए हैं। लोग अकसर हताशा में किसी भी तरह से यूरोप पहुंचने के लिए ऐसे कदम उठाते हैं।

Also read : OMG! इन भिखारियों के पास है इतनी दौलत

यह मामला 2011 का है और बहुत दिलचस्प है। एक महिला मैक्सिको के शहर चेतुमल की जेल में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई और फिर उसे सूटकेस में छिपा कर वहां से निकालने की कोशिश करने लगी।

अलग अलग तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह महिला सूटकेस को लेकर कितने सामान्य तरीके से निकल रही है। लेकिन अधिकारियों ने उसके इरादों को कामयाब नहीं होने दिया।

यह तस्वीर फरवरी 2003 की है। चीनी अधिकारियों ने इस तस्वीर को जारी करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि चीन से कैसे भारतीय और पाकिस्तान लोगों को तस्करी के जरिए हांगकांग ले जाता जाता है।

Hot this week

बैंकाक से कम नहीं प्रयागराज… हजारों में हवाई किराया…

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 45...

अपराधियों की खैर नहीं: लाखों का कैश उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Crime News: अपराधों का सिलसिला थमने की बजाय और...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

Topics

बैंकाक से कम नहीं प्रयागराज… हजारों में हवाई किराया…

MahaKumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 45...

दिल्ली को जल्द मिलेगा मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा के नाम पर लगी मुहर !

Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को हराकर...

सहारनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, सपा नेता की हत्या…

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान करने वाली...

Related Articles

Popular Categories