कैसे मिलता है नोबल पुरस्कार ? क्या करना होता है आवेदन, जानें प्रोसेस….

0

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से नोबल पुरस्कार माना गया है। इसके अंतर्गत अलग – अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को हर साल दिया जाता है। इस साल फिजियोलॉजी और मेडिसिन में नोबेल अवार्ड का ऐलान हो चुका है। नोबेल प्राइज के आधिकारिक X हैंडल से अवॉर्ड की जानकारी साझा की गई है। इसी तरह बाकी कैटेगरी में भी नोबेल अवार्डस का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में मन में उठने वाला सवाल ये है कि, नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन कैसे होता , क्या इसके लिए आवेदन करना होता है या होता है कुछ और प्रोसेस ? आइए जानते है….

नोबेल पुरस्कार क्या है?

नोबेल पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है. ये उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है.” मूल रूप से यह पुरस्कार फिजिक्स, केमिस्ट्री, साइकॉलजी, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है. इसमें शांति पुरस्कार की विशेषता यह है कि ये उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्रों के बीच फैलोशिप को आगे बढ़ाने, स्थायी सेनाओं को समाप्त करने या कम करने और शांति की स्थापना और प्रचार के लिए सबसे अधिक या सबसे अच्छा काम किया है. 1968 में इसमें सातवां पुरस्कार जोड़ा गया था जो आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में था. यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन इसे “अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार” कहा जाता है. इसकी स्थापना स्वेरिजेस रिक्सबैंक (स्वीडन का केंद्रीय बैंक) की ओर से की गई थी.

नोबेल पुरस्कार को लेकर क्या है नियम ?

नोबेल पुरस्कार सामान्य तौर पर दो या तीन लोगों को संयुक्त तौर पर दिया जाता है, अधिकतम एक क्षेत्र में ये पुरस्कार तीन लोगो को दिया जाता है। इसके साथ ही नोबेल का शांति पुरस्कार किसी संगठन को भी ये प्रतिष्टित अवॉर्ड दिया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी शख्स की मृत्यु होने के बाद ये पुरस्कार नहीं दिया जाता है, वही एक बार नोबेल प्रदान किए जाने के बाद इसे वापस नहीं लिया जाता है। नोबेल देने वाली संस्था के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है ।

also read : नेल्सन मंडेला से लेकर दलाई लामा तक सबके प्रेरणास्वरूप है बापू …. 

क्या खुद से करना होता है आवेदन ?

अब उस सवाल पर आते हैं कि नोबेल पुरस्कार के लिए कैसे आवेदन दिए जा सकते हैं। इसके लिए आप खुद आवेदन नहीं कर सकते हैं। इनविटेशन के जरिए ही नॉमिनेशन किया जाता है। एक योग्य नॉमिनेटर के जरिए ये नॉमिनेशन भेजे जाते हैं, जिसमें सभी मानदंडों को पूरा करना होता है। 50 साल बाद नॉमिनेशंस को सार्वजनिक किया जाता है। यानी 50 साल तक कोई ये पता नहीं लगा सकता है कि किन लोगों का नॉमिनेशन हुआ था। अमेरिका और ब्रिटेन के पास सबसे ज्यादा नोबेल प्राइस हैं। भारत की बात करें तो कुल 9 भारतीयों को अब तक नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। जिनमें रबीन्द्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी जैसे नाम शामिल हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More