कैसे बनते हैं NCB अधिकारी ? क्या है इसकी योग्यता और उम्र सीमा, जानें हर डिटेल

0

बॉलीवुड पर इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपना शिकंजा कसा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठे ड्रग्स के बवंडर में रिया चक्रवर्ती से लेकर आर्यन खान फंस चुके हैं।

एनसीबी अपनी पैनी नजर बॉलीवुड पर बनाये हुए है। दीपिका पादुकोण से लेकर अनन्या पांडे तक एनसीबी की नजरों में आ चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी एनसीबी के अधिकारी कैसे बनते हैं और इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।

तो आइए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे एनसीबी अधिकारी बन सकते हैं।

NCB क्या हैं?

सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि आखिर NCB है क्या। NCB का फुल फॉर्म स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) होता हैं। इसकी स्थापना 17 मार्च 1986 में हुआ। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं। NCB का संबंध सीधे गृह मंत्रालय से हैं।

NCB के कार्य-

NCB भारत में मादक के तश्करी को रोकने और खत्म करने के लिए बनायी गयी गुप्त एजेंसी हैं। इसका प्रमुख कार्य ड्रग्स तस्करी को रोकने और मादक पदार्थो के दुरुप्रयोग से बचाना हैं।

शैक्षिक योग्यता-

एनसीबी में पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता मांगा जाता है। एनसीबी के अन्य पदों के लिए NCB की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्तियां निकलती रहती हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा-

एनसीबी में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसके बाद पद के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग होती है।

चयन प्रक्रिया-

चयन प्रक्रिया एनसीबी में सेलेक्शन लिखित परीक्षा या कार्मिक साक्षात्कार या अन्य मोड के आधार पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में पास होने के बाद ही उम्मीदवार की नियुक्ति की जाती है।

यह भी पढ़ें: घर लौट सकेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, कोर्ट ने मंजूर की जमानत

यह भी पढ़ें: जेल में क्या से क्या हो गई है आर्यन खान की हालत ! आंखों के नीचे झलकने लगे डार्क सर्कल्स

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More