Horoscope 6 July 2024: तुला, मेष और वृषभ पर बरसेगी शनियोग की कृपा…

0

Horoscope 6 July 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 जुलाई का राशिफल बताता है कि आज मिथुन, तुला और मकर राशि के जातक लाभ पाएंगे। आज भी वे अच्छी कमाई करेंगे। आज चंद्रमा पुनर्वसु नक्षत्र से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में आज चंद्रमा, शुक्र और सूर्य के बीच त्रिग्रह योग और देर रात लक्ष्मी-नारायण योग भी बनेगा। साथ ही आज शनि शश राजयोग और मंगल रूचक राजयोग बनाएंगे, जिसके कारण मेष से मीन तक कई राशियों को लाभ मिलेगा। आपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए आज का राशिफल देखें…

मेष राशि

आज दिन की शुरुआत आपके लिये थोड़ी कठिन रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिये।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। कई कार्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। शरीर आरोग्यवान और मन प्रसन्न रहने वाला है। यात्रा के दौरान आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सिर में कुछ समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक बातों में ज्यादा ध्यान न दें।

कर्क राशि

युवाओं को नयी जॉब मिल सकती है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। नये वाहन की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

कारोबार को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अति आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। जीवन के नये अनुभव प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।

कन्या राशि

अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। नजदीकी मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें।

तुला राशि

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की परेशानियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में वेतन बढ़ने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें। अपनी गलतियों में सुधार करने का प्रयास करें। प्रेमी जन से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि

यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। व्यवसाय में आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी सम्बन्धों में परेशानी होने की सम्भावना है।

मकर राशि

अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगायें। बजट को ध्यान में रखकर ही व्यवसाय में बड़ा निवेश करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। घुटनों में दर्द की शिकायत होगी।

कुंभ राशि

कारोबार में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। धर्म-कर्म को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि

सभी अपेक्षानुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन इससे मिलने वाला सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक सन्तोष प्रदान करेगा। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More