Horoscope 3 December 2023 :मेष राशि को होगा धन लाभ, जानें क्या कहता है आपका भाग्य…

0

मेष राशि

Horoscope 3 December 2023 : पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। आज आपको धन उधार नहीं देना चाहिये। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें।

कर्क राशि

आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिये। लवमेट्स के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। आज एकान्त में आपको समय नहीं बिताना चाहिये। सोचे हुये कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। जो भी काम करें वो सोच-समझकर करें।

कन्या राशि

व्यापार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य होने वाला है. घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि

पुराने लोन को आज चुका सकते हैं। आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। कोई महत्वपूर्ण केस आपको मिल सकता है। घर के लिये आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक सम्बन्ध रहेंगे।

धनु राशि

रियल एस्टेट कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। अल्प लाभ के लिये अपने सम्बन्धों को दांव पर न लगायें। मन में अजीबोगरीब कुंठा जन्म ले सकती है। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अजनबियों पर भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये।

मकर राशि

व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें। ऑफिस में लोग आपको काफी महत्व देंगे। ज्यादा चिन्ता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सन्तान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ होने की आशंका है।

कुंभ राशि

व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।

अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखें। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। अपनी कार्यशैली में बदलाव करना उचित होगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों के ट्रांसफर की चर्चा चल सकती है। दुश्मन आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More