Horoscope 24 September 2023 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को होगा धनलाभ, पढ़े आज का राशिफल

0

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार के मामलों में गति आएगी और आपकी नेतृत्व क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर कहे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समय रहते पूरा करेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। धन संबन्धित मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से आज एक जगह बनाएंगे और व्यवसाय में आपकी योजनाओं को सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।

सिंह राशि

मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव से तनाव की स्थिति बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। व्यर्थ की चर्चाओं में न पड़ें नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अंदर प्रेम और स्नेह का भाव बना रहेगा। सभी से सामंजस्य और व्यवहार बनाए रखेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आप किसी काम को हड़बड़ाहट में ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

तुला राशि

क्रोध की अधिकता हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के प्रति जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको नीति नियम पर पूरा ध्यान देना होगा और आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी काम में एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल रहेगा। वाहन पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से उधार लेने से बचें और अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रभावशाली परिणाम से आप उत्साहित रहेंगे। आप यदि किसी सरकारी काम में ढील देंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता संदिग्ध है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ की स्थिति में सुधार होगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप संतान की शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा का जाने का मौका मिलेगा और आप यदि किसी लक्ष्य को पकड़ते चलेंगे, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More