Horoscope 24 November 2023 : कुंभ और मीन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढे राशिफल

0

मेष राशि

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आप काम के दौरान किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में सभी आपका सहयोग करेंगे। परिवार धार्मिक कार्य करेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता से भी लाभ होगा। लेकिन जरूरी कार्यों को आप आज दिन के पहले भाग में पूरा कर लें बेहतर होगा। आज संतान की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें, परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूरी मिलेगी। आपको आज कुछ मनपसंद काम करने का भी मौका मिलेगा। मातृपक्ष की ओर से आपको आज लाभ और सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, न्यायलय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या राशि

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पडे़गा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान पान पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन का पहला भाग अधिक उलझन वाला रहेगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल और मनोरंजक रहेगा। आज आप किसी की सहायता के लिए भी आगे आएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा, नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस और करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज अधिक परिश्रम करना होगा जिससे आप थकान और मानसिक परेशानी महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज सामाजिक क्षेत्र में आपको अपमानित किया जा सकता है। लंबी यात्रा पर जाते समय वाहनों का उपयोग करते समय सतर्क रहें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें; इससे आपको हानि हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन राशि

आज मीन राशि के लोगों को समाज और परिवार में सम्मान मिल सकता है। आपका संपर्क सूत्र बढ़ेगा। धर्मकर्म के कार्यों में आपको दिलचस्पी होगी। आज आप किसी दोस्त या परिचित से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More