Horoscope 23 October 2023: महानवमी पर इन राशि पर बरसेंगी मां जगदम्बा की कृपा, पढे आज का राशिफल

0

मेष राशि

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप लोगों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप अपने धन का काफी हिस्सा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में आप पूरी सामंजस्यता दिखाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और डॉक्टर से सलाह भी लेते रहें। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण आपको व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, भाइयों से सलाह करके उन्हें दूर कर सकते हैं। बिजनस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े तो जरूर जाएं क्योंकि इससे आपको फायदा होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज के दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धैर्य के साथ आप अपने कामों में आगे बढ़ें।  मेहमानों की आप आवभगत में आप लगे रहेंगे। आप अपनी शान शौकत को पूरा करने के लिए किसी वस्तु के खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाएं रखना होगा। आप आज सहनशीलता से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से आप यदि किसी काम की उम्मीद लगाएंगे, तो वह उसे पूरी भी अवश्य करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे और दान पुण्य पर कुछ धन खर्च भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान होंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके लिए बिजनस में फायदे का सौदा लेकर आएगा और उसे बिजनस में पार्टनर भी बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले घर के वरिष्ठों से सलाह जरूर कर लेनी चाहिए। अपनी शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आपकी पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है तो सभी सदस्यों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा, अन्यथा बाद में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप कुछ संचित धन भी खर्च करेंगे, जो बाद में आपके लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। व्यापार की विभिन्न योजनाएं पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी के प्यार की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ जाएगा, जिससे आपको कोई नई संपत्ति भी मिलेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई और बेहतर मौका मिल सकता है, जिसके चलते वे पुराने को छोड़कर दूसरे की ओर जा सकते हैं। पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए एफडी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बहस होने से आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय किसी दोस्त के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपसे कुछ आवश्यक मामले सुधरेंगे। सामाजिकता को बल मिलेगा और मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बंधुओं से आपकी खूब जमेगी और आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि उन्हें अचानक कोई समस्या हो सकती है, जिससे आप चिंतित रहेंगे, लेकिन ऐसा होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का आज जनसमर्थन बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आप कुछ धन भी खर्च करेंगे और उसे धर्मार्थ कार्यों में लगाएंगे। व्यापार में अगर आपको कोई निर्णय लेना है तो अपनी बुद्धि और विवेक से ही लें, तभी यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो लोग संपत्ति खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं, उन्हें उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करनी होगी।

मकर राशि

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रहन-सहन के कामों में आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका कोई मित्र आपसे कोई मदद मांग सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन खर्चों से भरा रहेगा, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है और अधिकारी भी आपका सहयोग कम करेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आपका चिड़चिड़ापन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। पिता से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। सायंकाल का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में भी आपको सजगता बनाएं रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और अधिकारियों से शाबाशी भी पा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार करना मुश्किल होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More