Horoscope 22 October 2023: दुर्गा अष्टमी पर जानें कैसा रहेगा आप का दिन, पढ़े आज का राशिफल

0

मेष राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके बाद आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज घर या व्यवसाय में कोई भी काम करें तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उसके पूरा न हो पाने का खतरा रहेगा। यदि आज आपके घर में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से आप इसे खत्म करने में सफल रहेंगे। बहन की शादी के लिए किसी अच्छे प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय किसी सामाजिक समारोह में जाएंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन फिर भी आप दिखावे के चक्कर में ना आए, नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर किसी बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं। व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज भाइयों की मदद से धीमे चल रहे कारोबार के लिए कोई सलाह मांग सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज आप उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आज आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही लें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। घर में साज सजावटी वस्तुओं पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आवश्यक कामों में यदि आपने लापरवाही की, तो बाद में एक साथ आपके सामने काफी कम आने से आपको समझ नहीं आएगा, कि किस पहले करूं और किस बाद में। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं, जिसमे उनकी तरक्की होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो इसके लिए कर्ज ले सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। छोटा कारोबार करने वाले लोग आज उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से थोड़े चिंतित रहेंगे। विदेश से कारोबार करने वालों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दे। रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और घनिष्ठता बढेगी। निजी विषयों में सक्रियता दिखाएंगे और आप अपने कामों  में सुधार लाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचे, नहीं तो समस्या आ सकती है और आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले आज भाइयों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की मदद करने के लिए अपने कुछ काम स्थगित कर सकते हैं, जिनकी वजह से पूरा दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अच्छा लाभ होगा। सायंकाल का समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आपका धन खर्चा बढ़ सकते हैं। आप खानपान पर भी पूरा ध्यान देंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माताजी को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परंपरागत कार्य से आप आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले आज अगर कोई नया बिजनस शुरू करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल होगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को कुछ समय के लिए टालते हैं तो ध्यान रखें कि वह कोई सरकारी कार्य न हो, अन्यथा वह लंबे समय तक लंबित रह सकता है। आज आप कम लाभ से भी संतुष्ट महसूस करेंगे, जिससे आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय दोस्तों से जरूरी जानकारी मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी और आप किसी को साझेदार बना सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप खर्च बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप सीमित आय में परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले आज दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, इस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। व्यापारी अगर आज कार्यस्थल में कोई बदलाव करते हैं तो फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं। बच्चों के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। महा अष्टमी की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और दान पुण्य पर कुछ खर्चा भी करेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कारोबार में अच्छा लाभ होगा। सायंकाल के समय बच्चों के साथ किसी मेले में जा सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More