Horoscope 20 November 2023 : इन राशियों के बन रहे है उन्नति के योग, पढ़े आज का राशिफल

0

मेष राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। आज शायद आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल जाएगी। रुके हुए काम आज सफल होंगे। काम के दौरान आप लंबी यात्राएं कर सकते हैं। परिवार आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर एक खुशहाल परिवार बनाएंगे।

वृषभ राशि

सप्ताह के पहले दिन वृषभ राशि वालों को उत्साह मिलेगा। आज आपके पास कुछ काम होंगे, जिन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए क्योंकि आप चोट लग सकते हैं।

मिथुन राशि

आज घर परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को न दें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

कर्क राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य से कुछ परेशान हो सकते हैं। मौसमी बीमारी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पत्नी से किसी बात पर परिवार में विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

सप्ताह के पहले दिन सिंह राशि वाले व्यक्ति को किसी काम के पूरा नहीं होने पर निराशा हो सकती है। धन हानि हो सकती है अगर आप किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेन-देन करते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। आपके अंदर निर्भयता की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी बेहद शुभ रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसकी जरूरत आपको अपने सहकर्मियों के साथ-साथ पड़ेगी।

तुला राशि

आज का दिन कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रहेगी, जिससे आप परेशान रहेंगे। परिवार में अगर कोई वाद-विवाद हो रहा है तो हो सकता है आपको कोई ऐसी बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन परेशान हो जाएगा लेकिन आपको उस पर ध्यान नहीं देना है क्योंकि शाम तक परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य इसका समाधान निकाल देगा।

धनु राशि

आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। यात्रा करते समय अपना सामान सुरक्षित रखें। वाहनों के प्रयोग में भी सतर्क रहें। आज आप कहीं से भी बड़ा पैसा मिल सकता है। आज आप पैतृक संपत्ति पर अपना अधिकार पा सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज बहस से दूर रहें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज लंबे समय से इंतजार कर रहे किसी महत्वपूर्ण वस्तु का लाभ मिलेगा। आपको अपने बच्चे की शिक्षा पर कुछ पैसे खर्च करने की जरूरत है, अगर आप चाहते हैं कि वे भविष्य में सफल हों। आपका सम्मान बढ़ेगा और अपने ससुराल पक्ष की मदद मिलेगी।

कुंभ राशि

आज आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बच्चे पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

सप्ताह के पहले दिन मीन राशि वालों को सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। खुशहाल जीवन से अन्य लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आज, संतान का विवाह संबंधी कोई मामला जो लंबे समय से रुका हुआ है, हल हो सकता है। आज काम करने वाले लोग समय पर काम करेंगे और परिवार के साथ समय बिताते हैं। आप शाम को कुछ पैसे किसी धार्मिक कार्यक्रम में खर्च कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More