Horoscope 15 November 2023 : भाईदूज के मौके पर इन राशियों के भाई बहनों में हो सकता है मतभेद, पढे आज का ऱाशिफल

0

मेष राशि

सितारे बताते हैं कि आज मेष राशि के लोगों का दिन सफलता और उत्साह से भरा रहेगा। लेकिन आज आप कुछ पारिवारिक बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज भी यात्रा का संयोग बनता दिखता है।

वृषभ राशि

आज आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूम सकते हैं। आज आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। सहयोग और प्रेम मिलेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको एक साथ कई काम करने होंगे। गृहकार्य और कार्यक्षेत्र दोनों आपसे समय लेंगे। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन सुखद और अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी मुलाकात आज किसी ऐसे मित्र से हो सकती है जिससे मिलने के लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मित्रों और परिवारजनों के साथ आपका समय मनोरंजक बीतेगा।

कन्या राशि

आप अपने पार्टनर के साथ अपने व्यवहार को परिवर्तित ना करें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें समय दें, उनके मन की बात को समझने का प्रयास करें। आज आपका पार्टनर आपके प्रति अपने व्यवहार में चेंज कर सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। घरेलू जीवन में कुछ उलझनों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। निकट सगे संबंधियों से आज आपका मिलना भी हो सकता है, ऐसा सितारे कहते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन पार्टनर के साथ तीखी तकरार हो सकती है। पार्टनर आपको किसी बात पर नीचा दिखा सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई बढ़ सकती है, सतर्क रहें। आज का दिन सब्र रख कर व्यतीत करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से बचें।

धनु राशि

आज धन राशि के लोगों को सितारे बताते हैं कि वे शायद कोई खुशखबरी सुनेंगे। आज कारोबार में लाभ होगा। आज आप घर परिवार में खुश होंगे, लेकिन अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। स्नेह भाई बहनों का सहयोग बढ़ेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी वाला रहेगा। आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी खुशखबरी दे सकता है, परंतु मौसम के कारण आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साथी का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगाी। जनमानस में आपका प्रभाव बढेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। आप आय में वृद्धि से खुश होंगे। आपके शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक आपके बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कुछ कमजोर है। आपके काम से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का वातावरण परेशान कर सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More