Horoscope 1 january 2024 : जानें कैसा रहेगा साल का पहला दिन…

0

मेष राशि

Horoscope 1 january 2024 : पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। विवाहोत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र का वातावरण थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सीनियर्स के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशन्सा हो सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अचानक ऑर्डर मिल सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिये। लवमेट्स के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि

जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि

आज आपके ऊपर पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। सोचे हुये कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। जो भी काम करें वो सोच-समझकर करें। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

तुला राशि

अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द लेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। कोई महत्वपूर्ण केस आपको मिल सकता है। घर के लिये आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक सम्बन्ध रहेंगे। पुराने लोन को चुकाने में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि

रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन भरा समय व्यतीत करेंगे। आज आप नकारात्मक लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपको अपने पिता की सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिये। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये।

मकर राशि

आज तनाव मुक्त रहने के लिये योग जरूर करें। ज्यादा चिन्ता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ पनप सकती हैं। अधिकतर काम आप फोन के माध्यम से करेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें।

कुंभ राशि

व्यवसाय में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे।

मीन राशि

अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी वाले लोगों के ट्रान्सफर की चर्चा चल सकती है। शत्रु आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More