हिलेरी क्लिंटन आज आएंगी वाराणसी, गंगा आरती में होंगी शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

0

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार को वाराणसी आ रही हैं. काशी में हिलेरी क्लिंटन 3 दिन तक रुकेंगी. अपने 3 दिवसीय दौरे में हिलेरी क्लिंटन बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगी. इसके अलावा, हिलेरी क्लिंटन बाबा विश्वनाथ धाम और रामनगर का भ्रमण भी करेंगी. साथ ही, दशाश्वेमध घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी शामिल होंगी. वहीं, हिलेरी क्लिंटन के आगमन की जानकारी होते ही वाराणसी पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है.

जानें हिलेरी क्लिंटन का शेड्यूल…

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार को दोपहर 03:00 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से निकलकर वो होटल ताज जाएंगी, जहां पर वो रिफ्रेश होंगी. इसके बाद हिलेरी क्लिंटन शाम 05:00 बजे नमो घाट जाएंगी. नमो घाट जाकर क्रूज से गंगा आरती देखने जाएंगी. इसके बाद उनका रात का खाना ब्रजरामा पैलेस में होगा. डिनर करने के बाद वो वापस होटल ताज आ जाएंगी.

वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया

‘उनके (हिलेरी क्लिंटन) आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बैठक हुई थी. बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया. सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं. कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती हैं.’

इस बैठक में डीसीपी विक्रांत वीर, एसीपी अमित कुमार पांडेय, सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार, एलआईयू, आईबी के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे थे. बता दें बीते सोमवार को हिलेरी क्लिंटन ने दिवंगत कार्यकर्ता इला भट्ट द्वारा वित्त पोषित सेल्फ एम्प्लॉयड विमेंस एसोसिएशन (सेवा) के सहयोग से जलवायु परिवर्तन में लड़ाई के मकसद से महिलाओं के लिए 5 करोड़ डॉलर के ‘ग्लोबल क्लाइमेट रेजिलिएन्स फंड’ की घोषणा की थी.

 

Also Read: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आएंगी वाराणसी, निहारेंगी काशी की भव्यता

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More