कश्मीर मुद्दे पर बौखलाया आतंकी संगठन, रच रहा हमले की साजिश!

0
कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद सबसे भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा हैं। जानकारी के मुताबिक़ कश्मीर मुद्दे पर आतंकी संगठन भी बौखलाए हुए हैं। इसी कड़ी में आतंकी संगठन जैश भारत के प्रमुख शहर दिल्ली और मुंबई में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। वहीं स्वतंत्रटा दिवस भी आने वाला है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया।

कश्मीर मुद्दे और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट जारी:

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और मुंबई को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। 15 अगस्त को देखते हुए सभी प्रमुख शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, दिल्ली और मुंबई में जैश आतंकी इब्राहिम असगर, जो की जैश सरगना मसूद अजहर का भाई है , ने आतंकी हमले की साजिश रची है। इसकी जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: ‘370’ को लेकर भारत के फैसले का सबसे ज्यादा असर ‘पाक’ पर

गौरतलब है कि कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटने के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली और वाणिज्यिक राजधानी मुंबई आतंकियों के निशाने पर हैं। वहीं हमले के लिहाज से स्वतंत्रता दिवस को लेकर ख़ास निगरानी रखी जा रही है।

इसके अलावा भारत की सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले से ही पुलिस बल को एलर्ट कर दिया गया है। नोएडा में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गयी है। अलीगढ़ में कश्मीर मुद्दे पर विवाद की स्थिति के मद्देनजर एएमयू पर पुलिस की निगरानी है। अन्य प्रदेशों में भी पुलिस बल, सीआरपीएफ और पीएसी अलर्ट पर हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More