अगले 24 घंटों में इन जगहों पर होगी भारी बारिश, तापमान गिरने से बढ़ेगी सर्दी

IMD के मुताबिक दो से तीन दिन के अंदर मौसम बड़ा उलटफेर होने वाला है। इस महीने कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने की संभावना है। साथ ही उत्तर भारत में बारिश की भी संभावना है, जिससे तेजी से तापमान गिरेगा। हालांकि संभावना है कि हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य रहेगा।

इन राज्यों में गिरेगा तापमान:

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में सामान्य से निचे तापमान रहने की संभावना है। वही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और आतंरिक पांडुचेरी में बारिश जारी रहेगी।

इन जगहों पर होगी बारिश:

मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पहले से ही साइक्लोनिक अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज जहां सुबह से ही बारिश हो रही है वही पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज और कल उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तराखंड, लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी की आशंका बनी हुई है।

देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी सर्दी:

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में सर्दियां बढ़ गई हैं और ऐसे में भारत के सबसे उत्तरी इलाके जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। IMD ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इन जगहों पर बारिश, आंधी के साथ तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी ऑरेंज अलर्ट पर है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, वीडियो जारी कर कहा- नक्कालों से सावधान

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)