मई तो मार ही डालेगी !

0

मई के शुरुआत में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। उत्तर भारत में सूर्य की तपिश से लोग बेहाल हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह को आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।”

लखनऊ का अधिकतम पारा 40 डिग्री रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही गर्म हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।  उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास होगा। दिन में तापमान 40 डिग्री तक चढ़ने का अनुमान है। आर्द्रता के स्तर में भी वृद्धि होने का अनुमान है जिससे उमस बढ़ेगी।

यूपी में तेज धूप के साथ चल रही हैं गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।  लखनऊ के अलावा बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.7 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25.6 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के पटना में भी लोग गर्मी से बेहाल

बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। गुरुवार दोपहर के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, भागलपुर का 24.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

भीषण गर्मी को देखते हुए खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बासी भोजन कदापि न करें। चार रोटी की भूख हो तो तीन ही खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बाहर की खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कटे-फटे फलों से बचें। रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों में साफ-सफाई के विशेष ध्यान दें। उमस भरे मौसम में स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में दाने व स्किन संबंधी समस्या पर तत्काल सरकारी चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More