विदेश से ही हाथरस मामले पर नजर बनाए हुए हैं अखिलेश यादव, लौटते ही सबसे पहले करेंगे ये काम

0

हाथरस कांड बीते तीन दिन से सुर्खियों में है। पीड़िता की मौत के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। जिस तरह से सभी विपक्षी दल एकजुट होकर योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

अब सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीड़िता के परिवार से मिलने की तैयारी में हैं। विदेश से लौटते ही अखिलेश यादव दिल्ली से सीधा हाथरस जाएंगे। वो 4 अक्टूबर को हाथरस पहुंचने वाले हैं।

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मांग की थी कि हाथरस के डीएम, एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। हालांकि सीएम योगी ने सख्त एक्शन लेते हुए हाथरस के पुलिस अधीक्षक, एक डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

हाथरस नहीं जा पाए थे प्रियंका राहुल-

राहुल गांधी

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी गुरुवार को हाथरस जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा से आगे नहीं जाने दिया था और यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई थी। हिरासत में लेने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी को एक्सप्रेस-वे पर F-1 गेस्ट हाउस में ले जाया गया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: हाथरस केस में वायरल हो रही ये तस्वीर, जानें क्या है पूरी सच्चाई…

यह भी पढ़ें: हाथरस की घटना के बाद यूपी सरकार का बड़ा एक्शन, माया-अखिलेश के भरोसेमंद सहगल को सौंपी ये जिम्मेदारी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More