वो चीख चीख कर लगाती रही गुहार…नहीं पसीजे दरिंदे

rape case womwn

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रहे हैं और उन्नाव जिले में एक महिला की अस्मत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=3XJCXfWUFcE&feature=youtu.be

अभी उन्नाव गैंगरेप मामले की जांच खत्म भी नहीं हुई थी कि इसी जिले से एक बार फिर महिला के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दरिंदे एक महिला से जबरदस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला इन दरिदों से हाथ जोड़कर मिन्नतें कर रही है लेकिन ये हैवान उसकी एक नहीं सुनते।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते दरिंदे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चार लड़के एक महिला महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे है। वीडियो में महिला चारों आरोपियों से काफी मिन्नतें करती है, लेकिन चार आरोपी महिला को जंगल की तरफ घसीटते दिखाई देते हैं। यहां तक कि उनमें से एक आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Also Read :  आतंकियों ने कॉन्स्टेबल को अगवाकर की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यह काफी सुनसान इलाका है। महिला से हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है। जिस तरह इस वीडियो में दरिंदे महिला से हो रही दरिंदगी को देखकर हर कोई हैरान है।

एक महिला से चार युवक अभद्रता कर रहे हैं

वहीं, इस मामले में उन्नाव के उत्तरी एसपी अनूप सिंह ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें एक महिला से चार युवक अभद्रता कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह वीडियो किस स्थिति का है और कहां का है। वीडियो की सही पहचान होने के बाद दोषी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि दरिंदे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं। हद को तब हो गई जब इन अपराधियों ने सच में इस वीडियो को वायरल कर दिया। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 3 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)