कोरोना की मार के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर

देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है कि मानसून इस साल सामान्य रहेगा।

0

देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है कि मानसून इस साल सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को जारी पूवार्नुमान में कहा कि इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।

कोरोनावायरस के कहर से जब देश के किसान और कारोबारी जगत तक सब जगह चिंता का माहौल है, ऐसे में मानसून के इस साल सामान्य रहने की खबर से सबको सुकून मिल सकता है।

लंबी अवधि की बारिश-

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. राजीवन ने यहां एक एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी मानसून सीजन में लंबी अवधि की बारिश का औसत शतप्रतिशत रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, मानसून के दौरान 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच लंबी अवधि के औसत बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है। यहां लंबी अवधि से मतलब पूरे मानसून सीजन से है जो जून से लेकर सितंबर तक रहता है।

यह भी पढ़ें: रिसर्च में दावा: सर्जिकल, कॉटन मास्क कोरोनावायरस में पहनना बेकार

आंकड़ा 11,000 पार-

भारत में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या अब 11,439 पर पहुंच गई है। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित आंकड़ों में बताई गई है।

इनमें से, 9,756 कोविड-19 मामले सक्रिय हैं। 1,305 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक व्यक्ति दूसरे देश में चला गया है और 377 लोगों की जिंदगी इस बीमारी की शिकार हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र 2,687 मामलों के साथ देश का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य है। वहीं दिल्ली में 1,561 मामले और तमिलनाडु में 1,204 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से देश में पहले डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More