बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड को बीच सड़क कोड़े मारने की मिली सजा

Girlfriends and boyfriends were beaten with hunter public place

इंडोनेशिया में गुरुवार को बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को कोड़े मारे गए।  दोनों को सार्वजनिक जगह पर गले मिलने का दोषी पाया गया था। इसके बाद कॉलेज जाने वाली एक लड़की और उसके हमउम्र बॉयफ्रेंड को 17-17 कोड़े मारे गए। सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि दोनों ने शरीया कानून तोड़ा था जिसके चलते उन्‍हें सजा दी गई।

घटना इंडोनेशिया के बांडा एचेह की है जहां पर एक मस्जिद के सामने सजा दी गई। घटना का एक वीडियो सामने आया जिसमें दिख रहा था कि नकाब पहने हुए एक व्‍यक्ति लड़का और लड़की को बारी-बारी से पीठ पर कोड़े मार रहा था। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग वीडियो शूट कर रहे थे।

Also Read :  देश की सुरक्षा माया-अखिलेश नहीं सिर्फ ‘मोदी’ कर सकते हैं : शाह

सीएनएन की खबर के अनुसार, इस दौरान एक महिला के बॉयफ्रेंड को भी सार्वजनिक रूप से प्‍यार जाहिर करने के चलते कोड़े लगाए गए। वह लड़का भी किशोर था। वहीं एक 35 साल के व्‍यक्ति को 20 कोड़े मारे गए क्‍योंकि उसने परचूनी की एक दुकान में महिला के साथ अंतरंग संबंध बनाए।

कोड़े मारने से पहले मिली  सजा

महिला दुकान की मालकिन भी थी। हालांकि उसे सजा नहीं मिली क्‍योंकि मेडिकल रिपोर्ट में उसे बीमार बताया गया था। इसके चलते उसकी सजा मुल्‍तवी हो गई। युवक और दो किशोरों को कोड़े मारे जाने से पहले 98 दिन की जेल की सजा भी काटनी पड़ी।

इंडोनेशिया के बाकी राज्‍यों की तुलना में एचेह राज्‍य इस्‍लामिक कानून को काफी कड़ाई से लागू करता है। इस कानून में शादी से शारीरिक संबंधों को अवैध करार दिया गया है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी है।

इंडोनेशिया के 34 राज्‍यों में से एचेह इकलौता है जो कानूनी रूप से शरीया को मानता है। इसके चलते समलैंगिक रिश्‍तों, व्‍याभिचार और शराब पीने के मामलों में कई लोगों को कोड़े मारे गए हैं। पिछली गर्मियों में पांच महिलाओं सहित 15 लोगों को सरेआम कोड़े लगाए गए थे।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)