रेप की कोशिश हुई नाकाम तो 16 साल की एक लड़की को छत से फेंका…

rape thrown

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 16 साल की एक लड़की को उसके 2 पड़ोसियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने के प्रयास के बाद छत से फेंक दिया। लड़की के पिता ने जहानाबाद इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने रविवार को कहा कि परिवार ने आरोप लगाया है कि जैसे ही उन्होंने लड़की के पिता को घर में आते देखा, उन्होंने लड़की को छत से धक्का दे दिया। लड़की को कई फ्रैक्चर हुए हैं और आंतरिक चोटें आईं हैं।

आरोपी फरार-

एसएचओ हरीश वर्धन सिंह ने कहा, “अरविंद और महेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

ये दोनों युवक फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई है। खबरों के अनुसार यह घटना शनिवार को हुई थी।

दुष्कर्म करने की कोशिश-

नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि जब उन्हें बेटी अपने कमरे में नहीं मिली तो उसने उसे पड़ोस में खोजा। इसी दौरान आरोपी युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की।

फिर उन्होंने उनकी बेटी को छत से फेंक दिया। जब उसे होश आया, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला : नन्हीं बेटी के दुष्कर्मी पिता को उम्र कैद की सजा, जज ने भावुक होकर फैसले में लिखी ये बात…

यह भी पढ़ें: टॉफी का लालच देकर शख्स ने किया नाबालिग दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)