गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल- ‘देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री’

0

केंद्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा कानून आना चाहिए कि जो ना माने, उसका वोटिंग का अधिकार खत्म कर देना चाहिए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं हिंदू जागरण मंच पर सीएए के समर्थन कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह सहारनपुर पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि जो इस कानून को नहीं माने उसका वोटिंग राइट खत्म कर देना चाहिए और ऐसे लोगों पर आर्थिक और कानूनी प्रतिबंध भी लगाना चाहिए।

आतंकवादियों के तार देवबंद से जुड़े-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री करार दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि हाफिज सईद से लेकर देश दुनिया में मौजूद आतंकवादियों के तार देवबंद से जुड़े हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएए के खिलाफ जो भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वह गलत हैं। उससे भारतीय की नागरिकता का कोई भी खतरा नहीं है, लेकिन पता नहीं क्यों प्रदर्शन करने वाले लोग यह बात समझने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह बोले, शाहीन बाग में सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार किया जा रहा

यह भी पढ़ें: बिहार : राजनीति की शुरुआत में ही पिछड़ते नजर आ रहे कन्हैया कुमार

 

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More